मटन और वह भी वेज ! एक बार खायेंगे तो बार बार बनायेंगे | झारखंड का स्वादि...
झारखंड का स्वादिष्ट रूगड़ा / मशरूम / पुटु How to make Rugda, a wild mushroom from Jharkhand मटन और वह भी वेज! एक बार खायेंगे तो बार बार बनायेंगे RARE PUTU SABJI | RUGDA SABJI | मटन और वह भी वेज! दरअसल रुगड़ा को झारखंड में इसी रूप में जाना जाता है। मशरूम प्रजाति का रुगड़ा झारखंड में बहुतायत में होता है। इसका स्वाद बिलकुल मटन जैसा ही होता है। अब तक झारखंड के लोग ही इसका स्वाद लिया करते थे, लेकिन अब इसे देश के अन्य हिस्सों में भी चखा जा सकेगा। जल्दी खराब हो जाने के कारण इसे बाहर नहीं भेजा जा सकता था। रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (बीआइटी, मेसरा) के वैज्ञानिकों ने रुगड़ा को चार माह तक सुरक्षित रखने का रास्ता खोज निकाला है। वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भी इस दुर्लभ मशरूम के व्यावसायिक उत्पादन के लिए प्रयास कर रहा है। इसका लाभ यहां के स्थानीय आदिवासियों और लघु किसानों को मिल सकेगा। झारखण्ड में रुगडा पसंदीदा खाद है जो की बरसात के आते ही बाजार में आ जाता है। बरसात के मौसम में सखुआ के जंगलों में मिलने वाला रुगडा बदल गरजने पर धरती के अंदर से बहार आने लगता है और...